Big Breaking
hindi
Hindi me jankari
चर्चित
बड़ी खबर: क्या मार्च के बाद नहीं चलेंगे 100, 10 और 5 रुपये के पुराने नोट?
100 10 और 5 रुपए के पुराने नोट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) ने जानकारी दी है कि जल्द ही ये नोट चलन (Note Bandi) से बाहर हो सकते हैं.
नई दिल्ली: 100, 10 और 5 रुपए के पुराने नोट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) ने जानकारी दी है कि जल्द ही ये नोट चलन (Note Bandi) से बाहर हो सकते हैं. मार्च के बाद आरबीआई सभी पुराने नोटों को चलन से बाहर कर सकती है. हालांकि, इस संबंध में RBI की तरफ से आधिकारिक तौर पर अभी कुछ भी नहीं कहा गया है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के असिटेंट जनरल मैनेजर बी महेश (B Mahesh) ने कहा है कि आरबीआई इन पुराने नोटों की सीरीज को वापस लेने की योजना पर काम कर रही है.
मनी कंट्रोल की खबर के मुताबिक, बी महेश ने यह बात डिस्ट्रिक्ट लेवल सिक्योरिटी कमिटी (District Level Security Committee- DLSC) की मीटिंग में कही है. दरअसल 100 रुपए, 10 रुपए और 5 रुपए के पुराने नोट के बदले नए नोट पहले से ही सर्कुलेशन में आ चुके हैं. ऐसे में अगर पुराने नोटों को बंद भी किया जाएगा तो लोगों को कोई परेशानी नहीं होगी.


0 Comments: