अपना हनीमून मनाने उदयपुर पहुंची अभिनेत्री गौहर खान, उदयपुर पैलेस से शेयर की अपनी तस्वीरें
हैलो दोस्तो, गौहर खान इन दिनों पति जैद के साथ अपनी जिंदगी के खास पल को एन्जॉय कर रही हैं। दरअसल, ये कपल उदयपुर में अपना हनीमून मना रहा है। शादी के लगभग - लगभग एक महीने बाद ये कपल हनीमून पर निकला है। निकाह के बाद से ही गौहर खान लगातार अपने काम कर रही थी। अब जाकर कहीं इस कपल को एक दूसरे के साथ वक्त बिताने का मौका मिला है। गौहर और जैद ने अपने हनीमून की कुछ रोमांटिक फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। फोटो के कैप्शन में गौहर खान ने लिखा है, 'श्रीमती बनने के बाद पहली बार छोटा हॉलिडे।' गौहर खान ने पति संग उदयपुर के ओबेरॉय उदय विलास होटल की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
दोस्तो, आपको बता दें कि गौहर खान पिछले काफी समय से ज़ैद को डेट कर रही थी, हालांकि ज़ैद और गौहर की उम्र में काफी अंतर है लेकिन इन दोनों ने उम्र को अपने प्यार के आड़े नहीं आने दिया। गौहर ने एक साथ धमाका करते हुए ऐलान कर दिया था कि वह ज़ैद से शादी करने जा रही हैं और तय प्लान के अनुसार ही दिनों ने एक दूसरे से निकाह भी कर लिया। अब गौहर अपने पति के साथ छुट्टियां मनाने उदयपुर पहुंच चुकी है। इसके अलावा गौहर खान ने एक वीडियो कोलाज भी शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'मेरे उदयपुर के कुछ पल।' गौहर खान और जैद दरबार इन तस्वीरों में काफी अच्छे लग रहे हैं। गौहर खान ने मेहरगढ़ किले की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं।
गौहर खान और जैद दरबार ने बीते साल 25 दिसंबर को निकाह किया था। निकाह वाली रात इस कपल का वेडिंग रिसेप्शन भी हुआ था। सोशल मीडिया पर दोनों की जमकर तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए थे। गौहर इन दिनों वह अपनी फिल्म 'तांडव' को लेकर भी सुर्खियों में हैं। गौहर की बेव सीरीज 'तांडव' 15 जनवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई, जिसमें सैफ अली खान और डिंपल कपाड़िया लीड रोल में हैं।

0 Comments: